{"_id":"59f644684f1c1bf3538b9f6a","slug":"150931167615-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य समाज के छात्र-छात्राओं का समान समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य समाज के छात्र-छात्राओं का समान समारोह आयोजित
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित राजमंदिर मंडप में वैश्य समाज सेवा समिति की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि आईआईएमटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता रहे। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा, गिरीश बंसल, एनके संगल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वैश्य समाज के होनहार बच्चों ने मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्य जेएस गुप्ता, कुलभूषण अग्रवाल, जयनारायण कंसल को उनकी अद्भुत सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि बच्चों के साथ माता-पिता को दोस्त वाला रिश्ता रखना चाहिए। अब हम दो हमारे दो से काम नहीं चलेगा। अपनी जनसंख्या बढ़ानी होगी। वहीं पूर्णिमा अग्रवाल को समाज के प्रति निष्ठा प्रतिबद्धता एवं सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। संत सरन अग्रवाल नजर को उनकी रचना श्री दुर्गा सप्त एवं भजना गंगा के लिए सम्मान दिया गया। संचालन कृष्णा गर्ग एवं पूर्णिमा अग्रवाल ने किया। पूर्व प्रधानाचार्य पद्मसैन मित्तल, महेश बंसल एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद बंसल, गोपाल मांगलिक, एसके जिंदल, वेदप्रकाश मौजूद रहे।