{"_id":"59f644644f1c1b79548b9e9b","slug":"15093116722-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लवपुरम में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, प्रत्याशियों के नाम भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्लवपुरम में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, प्रत्याशियों के नाम भेजे
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। दौराला नगर पंचायत चुनाव को लेकर पल्लवपुरम में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। जिसमें नगर पंचायत में चेयरमैन पद और पार्षद पद के लिए बैठक हुई। जिसमें प्रत्याशियों के नाम तय कर भेजे गए।
पल्लवपुरम फेज दो में आयोजित बैठक में दौराला नगर पंचायत चुनाव के प्रभारी भाजपा नेता सतेंद्र भराला ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी में पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष के चयन को लेकर चार सदस्य है। अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम और पार्षद के 14 वार्डों के लिए 28 आवेदन दिए गए थे। स्क्रीनिंग कमेटी ने नाम तय कर जिला प्रभारी को भेज दिए है। सतेंद्र भराला ने कहा कि 3 नवंबर से चुनाव तक नगर पंचायत में प्रवास किया जाएगा। भाजपा निकाय चुनाव में परचम लहराएगी। भाजपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दौराला अमरपाल सैनी, मंडल प्रभारी ओमकार चौधरी, संजय नाथ देव आदि मौजूद रहे।