फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीपीसीएल ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती

बीपीसीएल ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती

Sun, 29 Oct 2017 09:10 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
बीपीसीएल ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती
बहसूमा।
विज्ञापन

कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में स्वर्गीय कुसुम देवी मेमोरियल आल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता के आखिरी दिन रविवार को फाइनल मुकाबला बीपीसीएल और एचएसआईडीसी टीमों के बीच खेला गया। जिसमें कडे़ संघर्ष के बाद बीपीसीएल ने प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें बीपीसीएल ने ओएनजीसी देहरादून को 21-25, 25-23, 25-17, 25-17 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में चार सेट खेले गए। जिसमें एचएसआईडीसी हरियाणा टीम ने हैदराबाद स्पाइकर्स पर 25-18,16-25, 25-20, 25-20 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में भारतीय वॉलीबाल टीम के अटैकर अनूप डिकोस्टा एवं हरियाणा टीम के कप्तान सूबे सिंह ने अपने-अपने अटैक से हजारों दर्शकों का मन मोह लिया। सूबे सिंह को हरियाणा सरकार ने भीम अवार्ड से सम्मानित कर चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, फाइनल में पहुंची टीम बीपीसीएल और एचएसआईडीसी हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डीपीएम स्कूल के सचिव जगदीश त्यागी एवं पूर्व विधायक प्रदीप बालियान ने परिचय प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में बीपीसीएल की टीम ने कप्तान टॉम जोसफ के नेतृत्व में 25-15, 26-28, 25-13, 25-18 से मैच जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इसमें अजित पाल और जिरोम विनीत ने अपने खेल से दर्शकों को मैच के अंत तक रुके रहने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, एचएसआईडीसी टीम के कप्तान अटैकर सूबे सिंह, अमित और लिब्रो सुनील ने खेल में जोश भर दिया। वहीं, अर्जुन अवार्डी टॉम जोसफ एवं भीम अवार्डी सूबे सिंह के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप अहलावत, सचिव हरदयाल राठी, कटार सिंह, रविंद्र राठी, गुरुचंद उर्फ चांद, अरुण चाहल, शुभम, दिल्ली पुलिस के दरोगा जितेंद्र राठी ने सभी लोगों का आभार जताया। रविवार को वॉलीबाल संघ के प्रेसीडेंट रणदीप सिंह गिल, शिवदीप बालियान मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। वहीं, बेस्ट अटैकर का खिताब एचएसआईडीसी हरियाणा के अमित, बेस्ट लिब्रो का अवार्ड एचएसआईडीसी हरियाणा टीम के सुनील को मिला। वहीं, लोकप्रिय खिलाड़ी के खिताब से बीपीसीएल के अजित पाल एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के अवार्ड से जिरोम विनीत को नवाजा गया। विजेता टीम बीपीसीएल को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य बातें
एचएसआईडीसी हरियाणा की टीम उपविजेता रही, जिरोम विनीत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला
बेस्ट अटैकर का आवार्ड अमित को मिला, लोकप्रिय खिलाफ अजित पाल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed