फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबला

तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबला

Sat, 28 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबला
बहसूमा(मेरठ)।
विज्ञापन

कस्बे के नवजीवन इंटर कालेज में स्वर्गीय कुसुम देवी मेमोरियल आल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को चार मुकाबले हुए। इसके बाद चार टीमों ने सेमिफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आज के मुख्य अतिथि भारतीय कबड्डी टीम के स्टार राहुल चौधरी रहे। यहां पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में सबसे पहला वॉलीबाल मैच पंजाब पुलिस और वेस्टर्न रेलवे के बीच खेला गया। यह मैच पंजाब पुलिस ने सीधे तीन सेट से जीत लिया। पंजाब पुलिस ने 25-20, 25-23, 25-23 ने वेस्टर्न रेलवे को पराजित किया। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला एचएसआईडीसी हरियाणा और राजस्थान टीम के बीच हुआ। यहां राजस्थान टीम को 25-21, 22-25, 25-21, 25-21 से हराकर पुल बी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, तीसरा मैच बीपीसीएल और हैदराबाद स्पाइकर्स के बीच खेला गया। इसमें बीपीसीएल ने हैदराबाद स्पाइकर्स को 25-22, 23-25, 27-25, 25-24 से हराया। बीपीसीएल की ओर से अर्जुन अवार्डी जोसफ एवं भारतीय वॉलीबाल टीम के अटैकर अनूप डिकोस्टा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। चौथा और अंतिम मुकाबला ओएनजीसी देहरादून और राजस्थान टीम के हुआ। इसमें ओएनजीसी ने राजस्थान पर 25-23, 25-23, 25-18 पर जीत हासिल की। इसके बाद ओएनजीसी देहरादून और हरियाणा टीम के बीच सुबह में सेमिफाइनल खेला जाएगा। दूसरा सेमिफाइनल बीपीसीएल और हैदराबाद स्पाइकर्स के बीच होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन में डीएसपी कुलदीप अहलावत, सचिव हरदयाल राठी, कटार सिंह, गुरुवचन सिंह, बघरा के पूर्व विधायक प्रदीप बालियान, शिवदीप बालियान, सुधीर अहलावत, प्रवेश अहलावत, पुखराज चौधरी, जाट महासभा के सचिव आकाश राठी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल का सपना अर्जुन अवार्ड पाना
भारतीय कबड्डी टीम के स्टार राहुल चौधरी पुत्र राजपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर के जलालपुर छोईया गांव के किसान परिवार से हैं। वह इस समय एयर इंडिया में कार्यरत हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय कबड्डर एवं एशिया में गोल्ड मेडिल्स्ट हैं। हाल ही में प्रदेश के सीएम योगी ने लक्ष्मण पुरुस्कार से सम्मानित किया है। वह भारतीय कबड्डी टीम में 2010 से सम्मलित हैं। उन्होंने बताया कि क्रिकेट की तरह कबड्डी में भी लोगों का ग्लैमर बढ़ रहा है। हालांकि कबड्डी सुविधाओं के अभाव के चलते वह मुकाम हासिल नहीं कर पा रही है। इसके बावजूद कबड्डी में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रूझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनका सपना भारतीय कबड्डी टीम की ओर अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने का है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-2015 में मेडल प्राप्त करने पर भारतीय टीम को प्रोत्साहन राशि महज 20 हजार रुपये दी गई थी। वहीं, अब एक खिलाड़ी को 93 लाख रुपये में खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है उन्हें केवल तराशने की जरूरत है।

संक्षिप्त परिचय
उनके पिता राजपाल सिंह किसान हैं। बड़ा भाई रोहित भी कबड्डी खिलाड़ी रहा है। राहुल की भाभी कविता पत्नी रोहित चौधरी मुरादाबाद में कबड्डी टीम की कोच है। छोटा भाई अरुण चौधरी कबड्डी में नेशनल टीम में प्रतिभाग कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed