फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रविवार से नामांकन के लिए तहसील में तैयारियां शुरु।

रविवार से नामांकन के लिए तहसील में तैयारियां शुरु।

Sat, 28 Oct 2017 08:30 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
रविवार से नामांकन के लिए तहसील में तैयारियां शुरु।
मवाना।
विज्ञापन

नगर निकाय के लिए रविवार से होने वाले नामांकन के लिए तहसील में बैरिकेडिंग लगाने का कार्य शुरू हो गया है। नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ केवल पांच लोगों को ही तहसील परिसर में प्रवेश मिल सकेगा। नामांकन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
रविवार से शुरू हो रही नगर निकाय की नामांकन प्रक्रिया के लिए शनिवार को दिनभर तहसील कर्मचारी तैयारी में जुटे रहे। तहसील परिसर में बैरिकेडिंग आदि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के लिए एसडीएम न्यायालय कक्ष संख्या 27 में, सभासदों के लिए वार्ड नंबर एक से पांच तक न्यायालय नायब तहसीलदार मवाना कक्ष संख्या 9, वार्ड नंबर 6 से 10 के लिए प्रशासनिक अधिकारी कक्ष संख्या चार में, वार्ड नंबर 11 से 15 तक कार्यालय राजस्व निरीक्षक कक्ष संख्या 25 में. वार्ड नंबर 16 से 20 के लिए कार्यालय राजस्व निरीक्षक माछरा कक्ष संख्या 26 तथा वार्ड नंबर 21 से 25 तक के लिए कार्यालय राजस्व निरीक्षक मवाना कक्ष संख्या 11 में तथा नगर पंचायत किठौर के अध्यक्ष तथा सभासद के लिए न्यायालय तहसीलदार मवाना कक्ष संख्या 12, नगर पंचायत शाहजहांपुर अध्यक्ष एवं सभासद के लिए न्यायालय न्यायिक तहसीलदार मवाना कक्ष संख्या एक, नगर पंचायत परीक्षितगढ़ अध्यक्ष एवं सभासद के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार परीक्षितगढ़ कक्ष संख्या 24, नगर पंचायत हस्तिनापुर अध्यक्ष एवं सभासद के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार किठौर कक्ष संख्या सात, नगर पंचायत बहसूमा अध्यक्ष एवं सभासद के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार हस्तिनापुर कक्ष संख्या छह, नगर पंचायत फलावदा के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार फलावदा कक्ष संख्या 8 में बनाया गया है। यहीं से नामांकन पत्र दिए जाएंगे तथा यहीं पर जमा होंगे। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। किसी के साथ भीड़ को तहसील परिसर में नहीं घुसने दिया जाएगा। तहसील गेट पर बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। यहां से केवल नामांकन करने वाले के साथ पांच लोग ही अंदर जा सकेंगे। पार्किंग के लिए जूनियर हाईस्कूल मैदान में व्यवस्था की गई है। नामांकन पत्रों का वितरण एवं जमा करने का कार्य पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। साथ ही तहसीलदार को कंट्रोल रूम बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आला अधिकारियों से अतिरिक्त फोर्स मांगी गई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
तहसील परिसर की बैरिकेडिंग की, सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त फोर्स मांगी
प्रत्याशी के साथ महज पांच लोग ही तहसील परिसर में प्रवेश कर सकेंगे

शराब के ठेके के सामने शव मिला
मवाना। मिल रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों ने शिनाख्त जगमोहन (40) निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह के रूप में की। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सुबह में मिल रोड स्थित शराब ठेके के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा रवींद्र पाल मौके पर पहुंचा। उसी समय मृतक के परिजन भी पहुंच गए तथा मृतक की शिनाख्त चालीस वर्षीय जगमोहन पुत्र सुरेंद्र निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह ढिकौली रोड के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात में घर से निकल गया था। इसके बाद वापस नहीं पहुंचा। दरोगा रवींद्रपाल ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह दो साल से मानसिक रूप से परेशान था। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। इसलिए बिना पोस्टमार्टम कराए शव को ले गए। लोगों का कहना है कि जगमोहन शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की वजह से मौत के कारणों का पता नहीं चल सकेगा। मवाना में अवैध शराब का कारोबार बड़े स्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed