{"_id":"59cbbe2f4f1c1b9c538b4a64","slug":"15065247616-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला समिति में होगा सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला समिति में होगा सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला/सरूरपुर। दौराला गन्ना समिति में दो दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मिल और समिति के अधिकारी किसानों के साथ बैठकर गन्ना पर्चियों से संबंधित समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। मेले के बाद किसी भी तरह का संशोधन नहीं होगा।
समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रिपुदमन ने बताया कि तीन एवं चार अक्तूबर को दौराला गन्ना समिति के सभागार में दो दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसानों के बीच समिति के सचिव आनंद प्रकाश दुबे के साथ गन्ना विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा चीनी मिल दौराला तथा किनौनी का फील्ड स्टाफ मौजूद रहेगा। इस दौरान किसान गन्ना आपूर्ति, कैलेंडर, बेसिक कोटा, सट्टा गन्ना रकबा, कृषि योग्य भूमि, बैंक के खाते, पर्चियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया जायेगा।