फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उपजिलाधिकारी के आदेश पर पालिका तथा पुलिस ने अवैध कब्जा हटवाया।

उपजिलाधिकारी के आदेश पर पालिका तथा पुलिस ने अवैध कब्जा हटवाया।

Wed, 27 Sep 2017 07:07 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी के आदेश पर पालिका तथा पुलिस ने अवैध कब्जा हटवाया।
मवाना।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों ने पुरानी सब्जी मंडी की संपत्ति कमरा नंबर एक से अतिक्रमण हटवाकर कब्जे में लिया।
उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी विजय कुमार को निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि नगर पालिका के ईओ ने पत्र लिखकर कहा कि मोहल्ला खैरात अली पुरानी सब्जी मंडी के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर एक नगर पालिका की संपत्ति है। जिस पर आस मोहम्मद ने बिना किसी अधिकार के ताला लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। उसे हटवाकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें।
उपजिलाधिकारी के निर्देश पर दरोगा रविंद्रपाल, दरोगा प्रदीप तथा पुलिस कांस्टेबल, पालिका के जेई जयपाल सिंह तथा कर्मचारी वहां पहुंचे। उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर सामान निकाल कर बाहर रख दिया तथा ताला लगा दिया।
विज्ञापन


बच्चों ने डांडिया कर मंत्रमुग्ध किया
मवाना। रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नवरात्र के अवसर पर डांडिया रास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चे रंग-बिरंगे परंपरागत परिधानों में सुसज्जित होकर विद्यालय पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा वंदना से हुआ। बच्चों ने नगाड़े संग ढोलबाजे, मैया यशोदा आदि गीतों पर डांडिया नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की प्राचार्या डा. उर्मिला मोरल, प्रधानाचार्य डा. पंकज त्यागी ने सभी को नवरात्रि और दशहरा की बधाई दी तथा बच्चों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम शर्मा, आदेश नूनीवाल, प्रियंका सिंह, श्वेता नेगी, किरण सिद्धू ,पूजा, शिवानी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed