फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सकौती में भरभराकर गिरी कमरे की छत, परिवार मलबे में दबा

सकौती में भरभराकर गिरी कमरे की छत, परिवार मलबे में दबा

Sun, 24 Sep 2017 08:15 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
सकौती में भरभराकर गिरी कमरे की छत, परिवार मलबे में दबा
सकौती और दौराला कस्बे में शनिवार देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो
दौराला। पिछले दो दिन तक हुई लगातार बारिश के कारण शनिवार रात सकौती गांव में एक मकान के कमरे की छत कर गिर गई। छत के नीचे सोया परिवार मलबे में दब गया, हालांकि गनीमत रही की हादसे में दो बच्चे मामूली रूप से चोटिल हुए।
दौराला थाना क्षेत्र के सकौती गांव निवासी इंतजार अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। देर रात कमरे में बनी कड़ियों की छत अचानक गिर पड़ी। छत के मलबे में इंतजार और उसकी पत्नी शबाना व तीन बच्चे चांद, सद्दन और खुशी दब गए। शोर सुनकर लोग दौड़े और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने मामूली रूप से चोटिल हुए चांद और खुशी को प्राथमिक उपचार दिलाया। वहीं दौराला कस्बे में हफीजुद्दीन के मकान की छत पर बने एक कमरे की छत देर रात गिर गई। हादसे के वक्त कमरे में कोई नहीं था।
विज्ञापन


बहसूमा में कच्ची दीवार गिरी
बहसूमा। कस्बा के मोहल्ला सड़क वाला में बारिश के चलते एक मकान की दीवार गिर गई। पीड़ित असलम सैफी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे हल्की बारिश हो रही थी। उसकी पत्नी कमरे के बाहर कच्ची दीवार के पास बैठकर बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान कच्ची दीवार अचानक गिर गई। उसकी पत्नी ने वहां से दौड़कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed