{"_id":"59c14b8e4f1c1b88688b575b","slug":"150584004616-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का किठौर से अपहरण कर हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर के जगंल में फैंककर फरार हो गए।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर का किठौर से अपहरण कर हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर के जगंल में फैंककर फरार हो गए।
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
वैन सवार तीन बदमाशों ने किठौर से किशोर का अपहरण कर उसे बेहोश अवस्था में गणेशपुर के जंगल में फेंककर फरार हो गए। किशोर होश में आने पर मवाना थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कस्बा किठौर के हरिजन मोहल्ला निवासी दिपांशु (15) पुत्र हर्ष शाम करीब साढे़ सात बजे घायल अवस्था में थाने पहुंचा। उसके हाथ पर ब्लेड के निशान थे। दिपांशु ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब नौ बजे बाजार गया था। फव्वारा चौक पर एक युवक ने उससे कहा कि तुझे वैन सवार लोग बुला रहे हैं। वह वहां पहुंचा तो एक व्यक्ति ने उसके मुंह पर रुमाल लगा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे होश आया तो वह वैन के अंदर पड़ा था तथा वैन चल रही थी। वैन में तीन बदमाश थे। उन्होंने उसके पिता का फोन नंबर पूछा। उसने नहीं बताया तो बदमाशों ने उसके हाथ पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे जंगल में फेंककर फरार हो गए। वह कुछ देर पैदल चलकर गांव गणेशपुर पहुंचा। उसने एक बुजुर्ग को आपबीती बताई उसे बुजुर्ग ने टेंपो में बैठा दिया। टेंपो चालक ने उसे थाने पर उतार दिया।
मवाना पुलिस ने दिपांशु से पूछताछ कर उसके परिजनों को बुलाया। परिजन उसे बिना कोई कार्रवाई किए अपने साथ ले गए। दिपांशु दो भाई हैं। वह बड़ा है। उसके पिता की किठौर में प्रिंटिग प्रेस है। परिजनों का कहना है कि न तो उनके पास फिरौती संबंधी फोन आया और न ही उनकी किसी से दुश्मनी है। वहीं, थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन
तीन और बच्चों को बेहोश कर रखा था
यदि दिपांशु की बात पर भरोसा किया जाए तो बदमाशों द्वारा वैन में तीन बच्चों और बेहोश करके डाला हुआ था। बदमाशों का बच्चा उठाने वाले गैंग से संबंध हो सकता है। हालांकि सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकता है।