फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ईको चालक ने कार मे मारी टक्कर, महिला घायल।

ईको चालक ने कार मे मारी टक्कर, महिला घायल।

Mon, 18 Sep 2017 07:51 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
ईको चालक ने कार मे मारी टक्कर, महिला घायल।
फलावदा। मवाना-फलावदा मार्ग पर दो वाहनों की भिड़ंत में एक महिला घायल हो गई। सूचना कस्बे के मोहल्ला खारा कुआं निवासी शाजिया पत्नी इरफान रिजवी आरिफपुर में शिक्षक है। वह पति इरफान के साथ कार (यूपी 15 एसी 7786) से स्कूल से लौट रही थी। मवाना-फलावदा मार्ग पर स्थित गैस गोदाम के पास सामने से आ रहे ईको चालक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में शाजिया गंभीर रूप से घायल हो गई। ईको कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया। यहां से घायल को मेरठ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


खाते से 17 हजार रुपये उड़ाए
फलावदा। कस्बे के मोहल्ला जोगियान निवासी आस मोहम्मद पुत्र नजीर अहमद के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके एटीएम का नंबर पूछ लिया। कुछ देर बाद आस मोहम्मद के सिंडीकेट बैंक के खाते से 15050 रुपये और पीएनबी से दो हजार की रकम निकल गई। पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को बैग बांटे
फलावदा। ग्राम सनौता में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बैग वितरण का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य मुनीर अहमद ने बताया कि स्कूल के 120 छात्र-छात्राओं को निशुल्क बैग बांटे गए। इस मौके पर नसरीन मिर्जा, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed