फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रामलीला का उद्घाटन।

रामलीला का उद्घाटन।

Sun, 17 Sep 2017 09:03 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
रामलीला का उद्घाटन।
फलावदा। कस्बा स्थित बिश्नोई मंदिर में रविवार को भाजपा मवाना पश्चिम मंडल की बैठक अमरजीत सिंह जाखड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपस्थित मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने निकाय चुनाव के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुुंचाने की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इसके बाद नगर में अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की। इस मौके पर हर्षवर्द्धन बिश्नोई, संदीप प्रधान, हरीश चौधरी, सोनू, विकास पाल, सोहन मुखिया, विनोद सभासद, अनुज भाटी, यशवीर सिंह, विवेक सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन रवींद्र सैनी ने किया।
विज्ञापन


विश्वकर्मा दिवस पर हवन-पूजन
फलावदा। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर स्थानीय बिजलीघर के प्रांगण में हवन एवं पूजन किया गया। हवन में पंडित मुकेश कुमार आर्य ने बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों से हवन में आहुति दिलाई। इस मौके पर बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता विनोद कुमार, एसएसओ अनिल कुमार, सत्यवीर, मुकेश कुमार, इकराम, जाहिद, राहुल, महीपाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे। दूसरी ओर ग्राम गड़ीना स्थित बिजलीघर पर भी विश्वकर्मा दिवस पर हवन एवं पूजन का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


मामूली कहासुनी में मारपीट, चार घायल
फलावदा। ग्राम गड़ीना में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए।
ग्राम गड़ीना निवासी विमलेश पुत्र संतरपाल ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व उसका मोबाइल चोरी कर लिया था। मोबाइल मांगने पर उसने परिजनों के साथ मिलकर विमलेश और उसके पुत्र शिवम, आशीष एवं पुत्री काजल से गालीगलौज कर लाठी-डंडे से मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को मवाना सीएचसी भेज दिया। इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता से छेड़छाड़
फलावदा। कस्बे के मोहल्ला जोगियान में घर के बाहर काम कर रही विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने गालीगलौज एवं छेड़छाड़ कर दी। वह विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed