फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समाज में फैली बुराईयों पर आम वक्ता की तरह खुलकर बोले हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल डा देवव्रत

समाज में फैली बुराईयों पर आम वक्ता की तरह खुलकर बोले हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल डा देवव्रत

Sun, 17 Sep 2017 08:27 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
समाज में फैली बुराईयों पर आम वक्ता की तरह खुलकर बोले हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल डा देवव्रत
जनपदीय आर्य महासम्मेलन के समापन पर बोले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
विज्ञापन

लोगों से गोवंश बढ़ाने, अपनी संस्कृति और संस्कारों को बचाने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
जनपदीय आर्य महासम्मेलन के समापन कार्यक्रम में रविवार को पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य ने अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले बाबाओं की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि समाज में फैले इस तरह के ढोंगी बाबाओं ने समाज को नई दिशा देने के बजाय बर्बाद करने का काम किया है। यदि इन बाबाओं को अपनी अलौकिक ताकत पर भरोसा है, तो वह बार्डर पर जाएं और पाकिस्तान की सेना से मुकाबला करें। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति और संस्कारों को बचाने की अपील की।
बीते तीन दिनों से नगर के रघुवीर सदन में चल रहे कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. देवव्रत अलग अंदाज में नजर आये। उन्होंने करीब एक घंटे मंच संभाला। उन्होंने समाज में फैली बुराई नशाखोरी, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने रासायनिक और जैविक खादों के नाम पर किसानों के साथ हो रही लूट का भी जिक्र किया। राज्यपाल ने आर्य समाज पर अपने विचार रखे। कहा कि हिमाचल प्रदेश में आर्य समाज की टीम अब तक करीब चार सौ गांवों में प्रचार कर चुकी है। आर्य समाज राष्ट्र निर्माण के साथ वसुधैव कुटुम्बकम की भावना पर काम करता है। इस अवसर पर सांसद डॉ. संजीव बालियान और स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने भी अपने विचार रखे। समापन सत्र में नवीन त्यागी निगम पार्षद दिल्ली और वीरेंद्र रत्नम उप प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा ने संचालन किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व रविवार सुबह ब्रह्मयज्ञ, देवयज्ञ का आयोजन किया गया। भजन उपदेश के माध्यम से युवा चरित्र निर्माण के लिए आर्यवीर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमबीर सिंह रहे। मुख्य वक्ता आचार्य स्वदेश कुलपति गुरुकुल वृंदावन रहे। विशिष्ट अतिथि माया प्रकाश व कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार आर्य ने किया। दोपहर के सत्र में गौ संवर्धन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गौ कृष्यादि संवर्धन पर बात की गई। इस मौके पर विद्यासार आर्य, संजीव कुमार गुप्ता, पंकज जैन, नीरज गुप्ता, सुर्यदेव त्यागी, अनुज त्यागी, पीयूष त्यागी, मुदित गर्ग, दीपक मित्तल, सुनील प्रधान, शरद त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed