फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   द्रोण पब्लिक स्कूल में कबड़डी प्रतियोगिता का आयोजन

द्रोण पब्लिक स्कूल में कबड़डी प्रतियोगिता का आयोजन

Thu, 14 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
द्रोण पब्लिक स्कूल में कबड़डी प्रतियोगिता का आयोजन
करण और एकलव्य हाउस ने जीते कबड्डी मैच
विज्ञापन

सरधना (ब्यूरो)। द्रोण पब्लिक स्कूल में बुधवार को इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करण, अर्जुन, भीष्म और एक्लव्य हाउस के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। करण हाउस से सागर चौधरी, विजित आदित्य विवेक, सचिन, आशीष, अभिनव, रोहित, वैभव, अश्वनी, उज्ज्वल, अर्जुन हाउस की टीम में सुमित, ऋतिक, उज्ज्वल, आकाश, हर्ष अर्जित, अमित, गगन, सत्यम, राहुल, हेमंत, आदि शामिल रहे। भीष्म हाउस की टीम में गौरव तालियान, अक्षय सार्थक, शिवम, आर्यन, अजय, विकास, आर्यमन, अभिनव, वेदांत, देवा आदि व एक्लव्य हाउस की टीम में शुभम चौधरी, वैभव, विशेष पूनिया, चेतनपाल, दीपक, अभिषेक, रजत आदि शामिल रहे। पहला मैच करण व अर्जुन हाउस की टीम के बीच खेला गया। करण हाउस ने 35 और अर्जुन हाउस ने 28 अंक प्राप्त किये। दूसरा मैच एकलव्य और भीष्म की टीम के बीच खेला गया। जिसमें एकलव्य हाउस की टीम ने 37-29 के अंतर से मैच जीत लिया। फाइनल मुकाबला एकलव्य और करन हाउस की टीम के बीच खेला गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर पीटीआई सियानंद पंतजली, ललिता, अमित, प्रीति, अर्पित, दीपक, सुनीता, स्वाति, रीना, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed