{"_id":"59b308f94f1c1be37f8b5420","slug":"150490548310-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा में आने के लिए बिछा रहे गोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा में आने के लिए बिछा रहे गोटी
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा में आने के लिए लगातार सेटिँग कर रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में हुई नगर निकाय की बैठक के बाद उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री से मुलाकात की है।
भाजपा नगर निगम और नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। चुनाव नवंबर में होने है। इसको लेकर गाजियाबाद के आइटीएस कॉलेज में हुई बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी शामिल हुए थे। बैठक के बाद मेरठ से सपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष भी वहां पहुंच गए। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सुनील बंसल से मुलाकात की। वह बागपत के एक विधायक के साथ वहां पहुंचे थे तथा उन्होंने ही यह वार्ता कराई। बैठक में पहुंचे मेरठ के पदाधिकारी भी पूर्व जिलाध्यक्ष को देखकर चौंक गए। बैठक खत्म होने के बाद विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष व सुनील बंसल के बीच वार्ता हुई है।
हालांकि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के लिए यह राह इतनी आसान नहीं है। भाजपा में भी कई विरोधी उनके खिलाफ लगे हुए हैं। वह पिछले दो माह से प्रयास कर रहे है, लेकिन अभी तक बात नहीं बनी है।
विज्ञापन
वर्जन
सपा नेता के फिलहाल भाजपा ज्वाइन करने के बारे में तो कोई जानकारी नहीं है। लेकिन गाजियाबाद में नगर निगम चुनाव को लेकर हुई बैठक में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पहुंचे थे। वहां पर पदाधिकारियों से वार्ता की है। पार्टी ज्वाइनिंग का काम भाजपा के नेतृत्व का है।
भाजपा नेता सतेंद्र भराला
वर्जन
पार्टी में आने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रयास कर रहे हैं। गाजियाबाद में भी बैठक के बाद वह वहां दिखाई दिए थे। अभी पार्टी का कोई निर्णय नहीं हुआ है। पार्टी हाईकमान का जो निर्देश होगा, उसे माना जाएगा।
- शिवकुमार राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा