{"_id":"59b2b9484f1c1be27f8b50d5","slug":"150488508212-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकौती में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को केंटर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकौती में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को केंटर ने कुचला, मौत
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से आई बस से उतरकर सकौती फ्लाईओवर के पास खड़ा था, नहीं हुई शिनाख्त
दौराला। सकौती में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को कैंटर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई।
दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर एक चालीस वर्षीय व्यक्ति शुक्रवार दोपहर सकौती पहुंचा। वह सकौती फ्लाईओवर के पास बस से उतरकर सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान दौराला की ओर से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया। टोल की एंबुलेंस ने घायल को मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। मृतक की जेब से दिल्ली से सकौती तक का बस टिकट ही मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दौराला एसओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।