{"_id":"59b15d784f1c1bf37f8b4ba6","slug":"15047960412-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनायक में चल रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनायक में चल रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का हुआ समापन
Updated Thu, 07 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। विनायक विद्यापीठ की गृह विभाग की छात्राओं द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का समापन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाए और उनके बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि चेयरमैन एवं विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, संजय पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डा. ममता शर्मा तथा निदेशक दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान प्राप्त ज्ञान का शिक्षण क्षेत्र में छात्राओं को लाभ मिलेगा। गृह विज्ञान विभाग द्वारा संतुलित आहार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पौष्टिक आहार बनाए। मनीषा ने कटोरी चाट, रुकैया ने जलजीरा, कोमल ने विभिन्न प्रकार की चपाती, पल्लवी ने मिक्सवेज कोन, सबा ने फ्रूट सलाद, इल्मा ने सब्जी सलाद तथा विनिता ने चपाती चाट बनाई। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर पल्लवी, दूसरे पर रुकैया और तीसरे पर सबा रही। निदेशक डा. शोएब अहमद ने गृह विज्ञान विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पौष्टिक सप्ताह अभियान की सराहना की। यहां विकास कुमार, जगदीप वर्मा, दुष्यंत शर्मा, अभिनव सिंह, अजय सहरावत, दीपिका, तौहिदा, प्रियंका यादव, गरिमा जैन, सपना, ज्योति रहे।
फोटो समाचार