{"_id":"59a9c8f34f1c1b5b738b4bb6","slug":"15042992603-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड विकास कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड विकास कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन।
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय मेले में बेटियों की शिक्षा पर दिया बल
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
विकास खंड कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह ने बेटियों की शिक्षा पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से किसानों को ऋण माफी, गांवों में खुले से शौच मुक्त कराने का संदेश दिया।
प्रदर्शनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी की गैलरी का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, कृषि रक्षा विभाग, पंचायत विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, शिक्षा विभाग, यूको बैंक आदि ने अपने स्टाल लगाकर किसानों और प्रधानों को जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह ने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग दर्शन पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख से कहा कि सभी प्रधानों की माह में एक दिन बैठक आयोजित कर इनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से अपने आसपास सफाई रखने का आह्वान किया। प्रदर्शनी में ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, अतुल मिश्र जिला विकास अधिकारी, भानु प्रताप सिंह परियोजना निदेशक, राजीव बरतरिया खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।
डिब्बे में भोजन देने का विरोध
मवाना। अधिकारियों और अतिथियों को टेबल पर और ग्राम प्रधानों को डिब्बों में भोजन दिया जाने पर ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जाहिर कर हंगामा किया। प्रधानों का आरोप था कि कार्यक्रम के लिए उनसे हजाराें रुपये की मांग की जा रही है। इसके बावजूद उचित व्यवस्था नहीं की गई। उधर, ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों को शांत किया। ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह ने कहा कि उन्होंने पूर्व में ही कहा कि भोजन की व्यवस्था ब्लॉक में की जानी चाहिए थी। वहीं, खंड विकास अधिकारी राजीव बरतरिया ने कहा कि किसी से कोई पैसा नहीं मांगा गया है।