फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसएसपी ने थाना प्रभारी को लगाई फटकार

एसएसपी ने थाना प्रभारी को लगाई फटकार

Mon, 28 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने थाना प्रभारी को लगाई फटकार
किठौर।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने रविवार शाम थाने पहुंचकर ओआर किया। इस दौरान उन्होंने किठौर क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश नहीं लगाए जाने पर थाना प्रभारी से नाराजगी जताई। उन्होंने भोजनालय, कार्यालय और हवालात का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के साथ बैठक करके आवश्यक निर्देश दिए।

एसएसपी का दो बार पूर्व में ओआर किसी कारण स्थगित हो गया था। वह रविवार को ओरआर के लिए थाने पहुंचीं। वहां एसआई नरेंद्र कुमार ने गारद के साथ सलामी दी। इसके बाद भोजनालय पहुंचीं और खानपान की व्यवस्था देखी। उन्होंने थाने में सफाई और वाहनों की नीलामी नहीं होने पर व्यवस्था शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह कार्यालय पहुंचीं और महिला कांस्टेबलों से रहन सहन की जानकारी की। एसएसपी ने किठौर क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर मीडिया को गुमराह करने की शिकायत पर थाना प्रभारी किशपाल को जमकर फटकारा। इसके बाद उन्होंने बैठक की। यहां पर लंबित विवेचनाओं और वांछितों की गिरफ्तारी तथा बवालियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शाम को चेकिंग और गश्त बढ़ाने के लिए कहा। इस दौरान एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ किठौर पंकज कुमार सिंह, एसआई संजीव त्यागी, एसआई रामनिवास, एसआई नरेन्द्र कुमार, एससीपी वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed