फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ

सरधना में गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ

Sat, 26 Aug 2017 02:28 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
सरधना में गणेश  चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ
शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन

एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न में झूमे भक्त
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
नगर में शुक्रवार को विशाल चतुुर्थी महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस दौरान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एक शोभायात्रा का शुभारंभ गंगनहर पुल से हुआ। दूसरी का नगर के बिनौली रोड स्थित शिव चौक से हुआ। शोभायात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। मोहल्ला त्यागयान शिव मंदिर में और गुजरान गेट चौराहा के निकट गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। उसके बाद मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर के मोहल्ला तगायान स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार से तृतीय विशाल गणेश चतुर्थी महा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मोहल्ला त्यागान स्थित मंदिर में गणेश प्रतिमा के विजरामान से पूर्व सरधना गंगनहर पुल के पास शरद त्यागी की गौशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा का उद्घाटन शरद त्यागी ने किया। गंगनहर पुल से शुरू हुई शोभायात्रा बिनौली रोड से होते हुए तहसील रोड, मोहल्ला भाटवाडा से मोहल्ला त्यागान पहुंची। गणेश प्रतिमा को शिव मंदिर में विराजमान कराया गया। शोभायात्रा में शरद त्यागी, राहुल त्यागी, दीपक मित्तल, मनोज, चंद्रकेतू त्यागी, शैंकी, सचिन खटीक, शानू जैन आदि शामिल रहे। उधर गुजरान गेट से निकाली गई शोभयात्रा में पंकज जैन, अमन गुप्ता, जयपाल मुदित माहेश्वरी, ललित गुर्ज्जर, मनोज शर्मा, निक्की, राजीव, रामुकमार, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव का आयोजन
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में शुक्रवार को पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने गणपति की मूर्ति का नगर भ्रमण कर चामुण्डा देवी मंदिर में विराजमान किया। इस दौरान भक्तों ने ढोल नगाड़ों की धुन पर डांस किया। वहीं मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर गणपति बप्पा का गुणगान किया। शाम को आरती के दौरान भक्तों ने गणपति को 108 लड्डू का भोग लगाया। इस दौरान मयंक अग्रवाल, जीतू, राहुल, अमित, रवि सैनी, ओमप्रकाश प्रजापति, लक्ष्मण, अजय, रितुन, आर्यन, केशव, पवन, रामकिशन, सत्यवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काव्यपाठ में पुष्कर व आफरीन प्रथम
खरखौदा। गणेश चतुर्थी पर गांव फफूंडा स्थित एनकेबीआर एकेडमी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी व यूकेजी के बच्चों ने पारंपरिक परिधान पहने। इस दौरान कलश यात्रा में गणपति बप्पा मोरया व देवा श्री गणेशा पर बच्चों ने नृत्य किया। किडर गार्डन सेक्शन के लिए काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने कविता पाठ किया। इसमें यूकेजी के पुष्कर, आफरीन व अक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा एलकेजी से लावण्या, उर्वशी, ने प्रथम स्थान पाया। इस दौरान एकेडमी की प्रधानाचार्य डा. अनुप्रिता शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चे भारतीय संस्कृति से अवगत होते हैं। संचालन राधा जोशी ने किया। इस मौके पर प्रीति त्यागी, हेमा, एकता, रीना, रेनू, मोनिका व प्रीति सहित कई लोग मौजूद रहे।

गणेश महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली
मवाना। नगर में शुक्रवार को गणेश महोत्सव के अवसर पर प्रीतनगर स्थित वैष्णो देवी मंदिर से गणेश शोभा यात्रा का शुभांरभ किया गया। इसका उद्घाटन अखिल कौशिक, गोपाल गुप्ता, मधुर कौशिक आदि ने नारियल फोड़कर किया। यात्रा का भ्रमण पूरे नगर में किया गया।समापन मोहल्ला तिहाई में हुआ। शोभा यात्रा में मुशीराम, महेश आर्य, विवेक रस्तोगी, अमर रस्तोगी, सौरभ शर्मा, अनुभव दुबलिश, दीपक, कृष्णा बजाज, शकुुंतला, कोमल, राखी, गीता, पंडित नौनियाल, पंकज शर्मा, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।


चिरौड़ी में गणपति की मूर्ति की स्थापना
फोटो समाचार
दौराला। चिरौड़ी गांव में शुक्रवार को गणपति महोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकालकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय और पुजारी रामसकल नाथ ने किया। शोभायात्रा का गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा का संचालन अमित राठी ने किया। इसके बाद पंडित संदीप शर्मा आचार्य ने विधिविधान से प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की। इस दौरान ज्ञान सिंह, जगदत्त, राहुल अहलावत, राहुल देशवाल, बंटी, रोहित, सनी, मोहित, देव, भोला, अनुज राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed