{"_id":"599f26684f1c1b193c8b4a10","slug":"150360230712-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा थाने में की शिकायत।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा थाने में की शिकायत।
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। गांव ढिकौली के ग्रामीणों का आरोप है कि गन्ना समिति के चेयरमैन विनोद भाटी अपने हिस्से से ज्यादा भूमि पर कब्जा करके उन्हें हानि पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस से अवैध कब्जा नहीं होने देने और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
ढिकौली निवासी कृष्णवीर सिंह पुत्र परशुराम ने थाने में दिए पत्र में कहा कि वह 473 रकबा 0.6830 हेक्टेयर के मालिक थे। जिसमें परशुराम, प्रतीम, उमेश कुमार ने अपने हिस्से की भूमि 0.1805 हेक्टयर श्रीकांत पुत्र विनोद भाटी निवासी गांवड़ी को बेच दी थी। विनोद भाटी भाजपा नेता हैं। जिस कारण वह अपने हिस्से से ज्यादा भूमि पर कब्जा कर उनको हानि पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने थाना पुलिस से भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने देने तथा जानमाल की सुरक्षा कराए जाने की मांग की है। थाने में दिए पत्र पर कृष्णवीर, प्रीतम सिंह, सुशील कुमार के हस्ताक्षर हैं।
वहीं, थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि दूसरे पक्ष से भी जानकारी मांगी गई है। पुलिस मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गन्ना समिति चेयरमैन विनोद भाटी का कहना है कि वह अपनी जमीन की चारदीवारी करा रहे हैं। उन पर जमीन कब्जाने का आरोप बेबुनियाद है।