फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पल्हैड़ा शूटिंग रेंज पर 40 यूपी स्टेट चैम्पियनशिप शुरु

पल्हैड़ा शूटिंग रेंज पर 40 यूपी स्टेट चैम्पियनशिप शुरु

Thu, 24 Aug 2017 08:55 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
पल्हैड़ा शूटिंग रेंज पर 40 यूपी स्टेट चैम्पियनशिप शुरु
मोदीपुरम।
विज्ञापन

पल्हैड़ा शूटिंग रेंज में द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स डवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को 40वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। एक सप्ताह तक चलने वाली चैंपियनशिप में प्रदेश भर से करीब दो हजार शूटर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने इस खेल को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
मोदीपुरम के पल्हैड़ा शूटिंग रेंज पर शुरू हुई चैंपियनशिप का शुभारंभ क्षेत्र संघ चालक दर्शनलाल अरोड़ा, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक जितेंद्र सतवाई, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री संजीव गोयल सिक्का, संयुक्त सचिव रोमी शिव ने संयुक्त रूप से किया। द्रोणाचार्य सोसाइटी के अध्यक्ष पूर्व ओलंपियन एमपी सिंह ने कहा कि मेरठ में शूटिंग रेंज बहुत जरूरी है। जिससे शूटर निकलकर देश का नाम रोशन करें। दर्शनलाल अरोड़ा ने कहा कि यह शूटिंग भले ही जंगल में हो, लेकिन जिस तरह से सोसायटी प्रयास कर रही है उससे खिलाड़ियों को अच्छा मौका मिलेगा। विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और जितेंद्र सतवाई ने कहा कि देश में नाम रोशन करने वाले शूटरों को ग्रामीण और शहरी स्तर से ही तलाशा जाएगा। शूटिंग में मेरठ के खिलाड़ी नाम कमा रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि यह संस्था का बेहतर प्रयास है। बेकार पड़ी इस रेंज को लीज पर लेकर प्रतियोगिता कराई जा रही है। इससे ही शूटर निखरेंगे और राज्य से लेकर नेशनल स्तर तक पहुंचेंगे। उधर, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम समीर वर्मा नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम का संचालन अरुण सिंह ने किया। इस दौरान आभा ढिल्लन, रामेंद्र शर्मा, दीपक विहान, जीएस सिंह, अंकुर, सुरेंद्र मोहन, फैजल अख्तर, आसिफ फलावदा, जावेद रुहासा, रिहान फलावदा, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुलदस्ते के बजाय तुलसी का पौधा भेंट किया
द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स डवलपमेंट सोसाइटी के अरुण सिंह ने बताया कि अतिथियों को गुलदस्ते के बजाय तुलसी के पौधे भेंट किए गए। गुलदस्ते कुछ समय बाद ही खराब हो जाते हैं। इसलिए यह प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायफल और पिस्टल इवेंट होंगी
रामेंद्र सिंह और फैजल अख्तर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह प्रैक्टिस मैच किए गए हैं। शाम को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस बार डबल ट्रेप नहंीं है। रायफल और पिस्टल इवेंट रखी गई हैं। जिनमें शूटर हिस्सा लेंगे। विजेता शूटरों को समापन अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। शूटरों को शूटिंग रेंज पर सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
खास बातें
प्रदेश भर के करीब दो हजार शूटर लेंगे हिस्सा
फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed