फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुगलों के बागी आज के बागडिये

मुगलों के बागी आज के बागडिये

Thu, 24 Aug 2017 02:35 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
मुगलों के बागी आज के बागडिये
कर्जमाफी के नाम पर लोगों से कर रहे वसूली, किसानों ने उठाई आवाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा।
क्षेत्र के गांव बहसूमा, अकबरपुर सादात, झुनझुनी, मौड खुर्द, सैफपुर फिरोजपुर, महमूदपुर सिखेडा आदि गांवों के किसानों ने कर्ज माफी के नाम पर लेखपालों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। किसानों ने लेखपालों के शोषण से मुक्ति की मांग की है।
प्रदेश सरकार ने दो हेक्टेयर जमीन वाले किसानों का मार्च 2016 तक बकाया एक लाख रुपये का फसली ऋण माफ करने की घोषण की थी। इसके बाद बैंकों ने कुछ किसानों के सत्यापन के लिए डीएम के माध्यम से लेखपालों को जिम्मेदारी दी है। इसी को अमली जामा पहनाने के लिए लेखपाल किसानों का सत्यापन करने के लिए कई बिंदुओं पर जानकारी कर रहे हैं। अकबरपुर सादात निवासी सतबीर भाटी, रविंद भाटी, सुभाष भाटी व सतीश शर्मा वहीं महूदपुर सिखेडा निवासी अमित गुर्जर, बालेंद्र सिंह व अरूण जाटव, झुनझुनी निवासी कुंवरपाल, जसबीर सिंह राणा आदि किसानों का कहना है कि लेखपाल कर्ज माफी में नाम जुड़वाने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। आरोप है कि लेखपाल कस्बे में एक ही जगह बैठकर सभी को वहीं बुलाता है। जबकि लेखपाल को घर-घर जाकर सत्यापन करने के निर्देश हैं। किसानों ने एसडीएम मवाना से लेखपालों के शोषण से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं इस सबंध में एसडीएम का कहना है कि किसी भी किसान को लेखपाल को सत्यापन के नाम पर कुछ देने की जरूरत नही है। तहसील में बैंक द्वारा भेजी गई सूची चस्पा है। कोई इसमें हेराफेरी नही कर सकता है। यदि किसी लेखपाल की कही संलिप्ता मिलती है तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रजवाहे की सफाई कराने की मांग
बहसूमा। समसपुर से नगंलाचांद वाले रजवाहे की सफाई नही होने से माखनगर के किसानों ने बुधवार को हंगामा किया। किसानों ने सिंचाई विभाग के प्रति रोष जताया। किसानो का आरोप है कि पिछले तीन सालों से माखनगर के क्षेत्र में पड़ने वाले रजवाहे की सफाई ही नही की गई। इससे किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। हंगामा करने वालो में किसान सोमेश, जयबीर नागर, राजकुमार, सुदेश, सनोज, जीतू, चंद्रकिरण, कृपाल, प्रविंद आदि रहे। वहीं रजवाहे की सफाई को लेकर राजीव चौधरी के नेतृत्व में किसानों का एक दल क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक से मिला। विधायक ने एक्साईन को शीघ्र सफाई कराने के निर्देश दिए। एक्सईन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह मजदूरों को रजवाहे की सफाई के लिए भेजा। वहीं सिचाई विभाग के जेई सुरेश कुमार का कहना है 6.8 किलोमीटर लंबे रजवाहे की सफाई का कार्य चल रहा है। अज्ञात लोगों ने रात में रजवाहे में गेट से पानी छोड़ दिया। इससे सफाई में बाधा आ रही है। शीघ्र ही सफाई कर रजवाहे को दुरुस्त किया जाऐगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed