{"_id":"59988b194f1c1bf60b8b47a2","slug":"150316932510-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पलडा निवासी ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कुए पर अवैध कब्जा होने से रोकने की मांग की है।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पलडा निवासी ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कुए पर अवैध कब्जा होने से रोकने की मांग की है।
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। गांव पलड़ा निवासी सुमित ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में गांव में कुएं पर किए जा रहे अवैध कब्जे को रुकवाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने इस मामले में हस्तिनापुर थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
गांव पलड़ा निवासी सुमित ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए पत्र में गांव के ही एक व्यक्ति पर सार्वजनिक कुएं पर जाल डालकर उस पर अपने मकान का दरवाजा लगाने का आरोप लगाया है। जिससे गांव के लोगों में रोष है तथा गांव में झगडे़ की आशंका है। उन्होंने कुएं से नाजायज कब्जा हटवाने तथा रास्ता बंद कराने की मांग की है। एसडीएम ने थाना प्रभारी हस्तिनापुर को जांचकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शौचालय गिराए जाने की शिकायत
मवाना। गांव मुबारिकपुर निवासी अनिल ने सीओ के नाम दिए पत्र में तीन लोगों के खिलाफ निर्माणाधीन शौचालय गिराए जाने का आरोप लगाया है। उसने रिपोर्ट दर्ज कर शौचालय का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव मुबारिकपुर निवासी अनिल पुत्र चंद्रभान जोगी ने सीओ के नाम दिए पत्र में कहा कि वर्ष 1963 में आवास हेतु 150 वर्ग गज का पट्टा उसके दादा नैन सिंह को दिया गया था। उसके मकान पर सरकारी शौचालय बनाने का कार्य चल रहा है। गांव के ही तीन लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे तथा गालीगलौज करते हुए निर्माणाधीन शौचालय को गिरा दिया। हस्तिनापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पत्र में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हस्तिनापुर पुलिस को आदेशित किए जाने तथा उसका शौचालय बनवाए जाने की मांग की है। सीओ यूएन मिश्र ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।