{"_id":"5992067a4f1c1bf6428b4710","slug":"150274215216-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में युवाओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में युवाओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को जागरूक किया
सरूरपुर (ब्यूरो)। कस्बा खिवाई में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में एनवाईवी इस्तेखार ने युवाओं को सामाजिक विकास योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान युवाओं को जागरूकता कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान आयोजित स्वच्छता पखवाड़े में युवाओं ने कस्बे और मोहल्ले में स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। इस मौके पर नाजिम चौहान, जाकिर, दिलशाद, शादाब, ओमप्रकाश, अब्दुल वाहिद आदि मौजूद रहे। उधर, रासना गांव में एनवाईवी मीनाक्षी के नेतृत्व में युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान गांव में युवा कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर आदेश, गौरव, विनय, खुशी, अनु आदि रहीं।