{"_id":"5990ba9a4f1c1b42638b470e","slug":"150265719115-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीपरमधाम में मैडम भीकाजी कामा के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीपरमधाम में मैडम भीकाजी कामा के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीकाजी कामा के बलिदान दिवस पर दी पुष्पांजलि
सीओ ने परमधाम के युवाओं को कांवड़ यात्रा में सहयोग के लिए किया सम्मानित
नशा मुक्ति कार्यक्रम से प्रेरित सीओ ने ली चाय न पीने की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
वलीदपुर स्थित श्रीपरमधाम न्यास आश्रम में मैडम भीकाजी कामा के बलिदान दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्य अतिथि सीओ दौराला विजय प्रकाश ने श्रीपरमधाम के युवाओं को कांवड़ यात्रा में सहयोग करने के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ में मैडम भीकाजी कामा के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। वहीं, क्रांतिकारियों की आरती की गई। इस दौरान परमधाम की महिला लोकपाल व युवा महा निरीक्षकों द्वारा सीओ दौराला विजय प्रकार को भीकाजी कामा का चित्र और श्रीमद्भागवत कथा भेंट की गई। क्रांति गुरू चंद्रमोहन जी का संदेश सुनाते हुए मीडिया प्रभारी सतीश ने बताया कि ब्रिटिश शासन में भारत जहां एक तरफ गुलामी का दंश झेल रहा था। वहीं, सामाजिक स्तर पर भी पिछड़ेेपन से जूझ रहा था। देश की महिलाओं में अपने समाज से लड़ने की चुनौती थी। वहीं, स्वतंत्रता की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रबल इच्छा थी। महिला क्रांतिकारियों की सूचना में एक मुख्य नाम मैडम भीकाजी कामा का था। उन्होंने कहा कि पूजा, पाठ, व्रत, दान और तीर्थ आदि का अपना महत्व है। मगर पहला स्थान क्रांतिकारियों का सपना और सम्मान है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ दौराला विजय प्रकाश ने श्री परमधाम के युवाओं द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान किए गए सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए वह पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। इस दौरान वह परमधान न्यास के नशा मुक्ति कार्यक्रम से प्रभावित हुए और भविष्य में चाय न पीने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य रुप से अमित, नीरज, अतुल, कमल, विकास, अजय, धर्मेंद्र, कुशलवीर, अंकित, नितिन, राहुल आदि रहे।