{"_id":"5990ba954f1c1b04508b48d3","slug":"15026571855-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर से हाईवे पर पलटी कार, मां बेटी सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर से हाईवे पर पलटी कार, मां बेटी सहित तीन घायल
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला(ब्यूरो)।
नेशनल हाईवे पर दौराला थाने के निकट रविवार सुबह करीब चार बजे टक्कर लगने से एक कार हाईवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपी कार सवार चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
नई दिल्ली ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी आशीष सिंह रविवार देर रात पत्नी प्रीति एवं बेटी को लेकर दिल्ली से देहरादून जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे वे दौराला थाने के निकट पहुंचे तो पीछे से तेजगति से आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। जिससे आशीष सिंह की कार पलट गई। हादसे में कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हेें दौराला कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, पीड़ित की ओर से आरोपी कार चालक चालक सलमान निवासी जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी चालक को सोमवार को जेल भेज दिया जाएगा।