फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज से बदलेगा मौसम, 10 तक बारिश के आसार

आज से बदलेगा मौसम, 10 तक बारिश के आसार

Sat, 05 Aug 2017 08:23 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
आज से बदलेगा मौसम, 10 तक बारिश के आसार
मोदीपुरम। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के बीच वेस्ट यूपी में फिर से मौसम बदलने के लिए तैयार है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार से दस अगस्त तक बारिश की संभावना है। हालांकि इसके बावजूद उमस से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ था। मौसम में नमी होने के चलते घटा छा गई और बारिश के आसार बने। लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ और धूप भी खिल उठी। जिसके बाद दिन भर उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 82 व न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम का कहना है कि रविवार से मौसम बदलेगा और हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम का यह असर 10 अगस्त तक दिखाई देगा। आठ अगस्त से 10 अगस्त तक तेज बारिश तेज हो सकती है। जिससे उमस से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed