{"_id":"597f5ab24f1c1b59538b48f6","slug":"15015186016-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को तनाव नहीं बेहतर माहौल दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को तनाव नहीं बेहतर माहौल दें
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। दयावती मोदी अकादमी-प्रथम में सोमवार को तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. पारुल अदलखा तथा समृद्धि खत्री रहीं। डॉ. अदलखा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती प्रतिस्पर्धा तथा परस्पर प्रतियोगिता के युग में विद्यार्थी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर तनावग्रस्त हैं। यह तनाव जाने-अनजाने में हम सभी के द्वारा उन्हें दिया जा रहा है। कई बार तो इस तनाव के कारण कुछ विद्यार्थी मानसिक अवसाद की स्थिति में आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सरल तथा सहज तरीकों से तनावमुक्त होने के उपाय भी बताए।
प्रधानाचार्य डा. ऋतु दीवान ने कहा कि आज की व्यस्त दिनचर्या भी कहीं ना कहीं बच्चों को तनावग्रस्त बना रही है। उनके खानपान की आदतों तथा अभिभावकों की अत्यधिक अपेक्षाओं के कारण विद्यार्थी तनावग्रस्त होते हैं। हमें चाहिए कि हम बालकों की इच्छा का सम्मान करे तथा उन्हें स्वयं उनका लक्ष्य निर्धारित करने दें। बच्चों को बेहतर माहौल दें। कार्यशाला का संचालन नतिका ने किया। इस दौरान मुख्य अध्यापक राजीव ढाका, अध्यापिका लतिका सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
खास बात
डीएमए-प्रथम में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन
एक्सपर्ट बोले, प्रतिस्पर्धा के युग में हम ही दे रहे जाने-अनजाने तनाव