{"_id":"596bda954f1c1bbb108b4750","slug":"150024060114-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जंगल जेमीन बचाने के लिए कांवड़ यात्रा लेकर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जंगल जेमीन बचाने के लिए कांवड़ यात्रा लेकर निकले
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीपुरम। जनपद हापुड़ के गांव वीर सिंह निवासी सत्यवीर सिंह देशभक्त महासभा के महासचिव है। वह अपने साथी वाराणसी निवासी शक्तिनाथ द्विवेदी के साथ रविवार को मोदीपुरम कांवड़ लेकर पहुंचे। सत्यवीर सिंह ने बताया कि वे गोमुख से 1 जुलाई को गंगाजल लेकर चले थे। तिरंगे के साथ तख्ती पर सामाजिक चेतना संदेश लेकर भारत भ्रमण पर निकले दोनों लोग समाज को जागरूक करने के लिए यह संदेश यात्रा कर रहे है। उनका कहना है कि जल जंगल जमीन बचाने की मुहिम के साथ जीव जंतुओं के संरक्षण को लेकर जन जागरण अभियान चला रहे हैं। जल, जंगल पर अलग-अलग 70 लोग कार्य कर रहे है। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए हर घाट को स्वच्छ बनाओ। गंगा देश की धरोहर है और इसे बचाना होगा। एक दिन में वह 35-40 किमी की यात्रा तय कर रहे है। करीब तीन माह की इस यात्रा पर वह सभी जिलों में जिलाधिकारियों को ज्ञापन भी देंगे। उनका कहना है कि यह मांग देश भक्त महासभा के माध्यम से आगे भी चलती रहेगी।
खास बातें
देशभक्त महासभा के पदाधिकारी मोदीपुरम से कांवड़ लेकर गुजरे
खास बातें
देशभक्त महासभा के पदाधिकारी मोदीपुरम से कांवड़ लेकर गुजरे