{"_id":"596b7cd64f1c1b310f8b4f38","slug":"15002166018-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने उतरे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने उतरे अधिकारी
Updated Sun, 16 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतें मिलने पर निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
हाईवे पर कांवड़ियों का आवागमन शुरू होने के कारण स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी न हो। इसके लिए जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी हाईवे पर मुआयना करने लगे हैं। रविवार को एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने हाईवे पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं, अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। हाईवे पर किसी तरह की लापरवाही न हो। इसके लिए अधिकारी बार-बार मुआयना कर रहे हैं। खासकर हाईवे पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को बार-बार चेक कर रहे हैं। इस बार हाईवे पर महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगी है। कई महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर बातें करने में मशगूल मिलीं। हाईवे पर कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी नदारद मिलने की अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी। ऐसे में रविवार को एसपी सिटी मान सिंह चौहान और सिटी मजिस्ट्रेट मुआयना करने और ड्यूटी चेक करने के लिए हाईवे पर उतरे। हालांकि कुछ स्थानों पर अधिकारियों को पुलिसकर्मी मिले तो कुछ स्थानों पर नदारद मिले। एसपी सिटी ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कमियों को पूर्ण रूप से दूर करने के निर्देश दिए हैं।