फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 1500 oxygen concentrators will come from America

राहत: सांसद की अपील पर पीएम मोदी का बड़ा फैसला, अमेरिका से भारत आएंगे 1500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, कीमत है नौ करोड़

Wed, 28 Apr 2021 10:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 28 Apr 2021 10:01 AM IST
सार

भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के एक प्रयास से प्रधानमंत्री कार्यालय की अनुमति मिलने के बाद अमेरिका से 1500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Meerut News: 1500 oxygen concentrators will come from America
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

विस्तार

मुश्किल वक्त में एक प्रयास भी यदि सफल हो जाए तो हजारों जान बचाई सकती है। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के एक प्रयास से प्रधानमंत्री कार्यालय की अनुमति मिलने के बाद अमेरिका से 1500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत पहुंचेंगे। इन्हें एयरलिफ्ट करने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन


सांसद राजेंद्र अग्रवाल के पास मंगलवार को आईआईटी दिल्ली में कार्यरत उपदेश का कॉल आया। उन्होंने निवेदन किया कि अमेरिका में डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता की एक चैरिटेबल भारत को 1500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजना चाहती है, लेकिन एयर इंडिया इसके लिए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का 40 हजार अमेरिकी डॉलर चार्ज कर रहा है। जबकि हम भारत को डोनेशन के रूप में कंसंट्रेटर देने के लिए तैयार है। इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की लागत लगभग नौ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शूटर दादी भी कोरोना पॉजिटिव: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज चंद्रो तोमर को सांस लेने में थी दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
हवा में कई तरह की गैस मौजूद होती हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उस हवा में से ऑक्सीजन को अलग करता है। कंसंट्रेटर हवा को अपने अंदर लेकर उसमें से दूसरी गैसों को अलग कर शुद्ध ऑक्सीजन सप्लाई करता है। अगर आप कोरोना के मरीज हैं और होम आइसोलेशन में हैं तो आपके लिए ये उपयोगी है। एक कंसंट्रेटर एक मिनट में पांच से 10 लीटर ऑक्सीजन सप्लाई कर सकता है। इसे ऑक्सीजन सिलेंडर की तरह बार-बार रिफिल करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें: बेरहम कोरोना: ऑक्सीजन की कमी से तड़प-तड़पकर दम तोड़ रहे मरीज, तस्वीरें बयां कर रहीं सच्चाई

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed