फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   International shooter Dadi Chandro Tomar report is corona positive and treatment in a hospital at Meerut

शूटर दादी भी कोरोना पॉजिटिव: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज चंद्रो तोमर को सांस लेने में थी दिक्कत

Tue, 27 Apr 2021 03:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Apr 2021 03:58 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो तोमर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है। मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
International shooter Dadi Chandro Tomar report is corona positive and treatment in a hospital at Meerut
शूटर दादी चंद्रो तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोरी और राष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीतकर कामयाबी हासिल करने वाली बागपत के जौहड़ी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो तोमर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है। फिलहाल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है, जहां पर दादी को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। अब शूटर दादी चंद्रो तोमर की तबीयत ठीक बताई जा रही है। उनकी पोती शूटर सीमा तोमर का कहना है कि जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा उनके पुत्र विनोद तोमर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अब माताजी की तबीयत में काफी सुधार है। चिकित्सकों ने कुछ टेस्ट कराए हैं, जिनकी रिपोर्ट आज शाम को या बुधवार सुबह आ जाएगी। उपचार में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। चिकित्सकों से बातचीत के बाद उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन


उधर, जैसे ही दादी के ट्विटर पर इसकी जानकारी दी गई तो उनसे जुड़े लोगों ने दादी के लिए अलग-अलग ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य की कामना की। मूलरूप से शामली के गांव मखमूलपुर में शूटर दादी का जन्म एक जनवरी 1932 को हुआ। सोलह साल की उम्र में जौहड़ी के किसान भंवर सिंह से उनकी शादी हो गई। भरे-पूरे परिवार में निशानेबाजी सीखने की दिलचस्प कहानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शराब का कहर: रोते-बिलखते हुए बोले मासूम, पापा नहीं रहे, अब हमारा क्या होगा, उजड़ गए आठ परिवार, तस्वीरें

बता दें कि साल 1998 में जौहड़ी में शूटिंग रेंज की शुरुआत डॉ. राजपाल सिंह ने की। लाडली पौत्री शेफाली तोमर को निशानेबाजी सिखाने के लिए वह रोज घर से शूटिंग रेंज तक जाती थी। शेफाली शूटिंग सीखती और चंद्रो तोमर देखती रहती थी। एक दिन चंद्रो तोमर ने एयर पिस्टल शेफाली से लेकर खुद निशाना लगाया। पहला निशाना दस पर लगा... दादी की निशानेबाजी देख रहे बच्चों ने तालियां बजाई। यहीं से शुरू हुआ चंद्रो तोमर की निशानेबाजी का सफर।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा संकट: केएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से नौ मरीजों की मौत, मचा हड़कंप

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed