{"_id":"699e1635df14d3c7ed01b8ba","slug":"150-lakh-rupees-stolen-from-church-lost-in-horse-race-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1118041-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चर्च में चोरी किए 1.50 लाख रुपये घोड़ों की रेस में हारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चर्च में चोरी किए 1.50 लाख रुपये घोड़ों की रेस में हारे
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने 11 फरवरी की देर रात सरधना राेड स्थित सेंट पीटर चर्च में चोरी करने वाले दो चोर नंगला ताशी निवासी अन्नू व फाजलपुर निवासी नन्हू उर्फ रिहान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि अलमारी में डेढ़ लाख रुपये मिले थे। जिन्हें घोड़े की रेस में लगाया था। यहां वह रुपये हार गए। मंगलवार को पुलिस ने चोरों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
सरधना रोड स्थित सेंट पीटर चर्च के फादर मारिया जोन विनो ने 13 फरवरी को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह 11 फरवरी को किसी काम से बाहर गए हुए थे। चोरों ने चर्च परिसर में बने उनके कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर ली। पुलिस ने चर्च परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक चोर सरधना रोड वाली दीवार कूदता दिखाई दे रहा था। दूसरा आरोपी बाइक से नंगला ताशी की ओर जाता कैद हुआ था।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी अन्नू व नन्हू उर्फ रिहान को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कैमरा, कटर, मशीन व पेचकस बरामद किया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों ने चोरी किए डेढ लाख रुपये घोड़ों की रेस में हारने की बात बताई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -