फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 bigha sugarcane crop burnt due to spark from HT line

Meerut News: एचटी लाइन की चिंगारी से 15 बीघा गन्ने की फसल जली

Mon, 10 Feb 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
15 bigha sugarcane crop burnt due to spark from HT line
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर के जंगल में ईख के खेत में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। इससे किसान की करीब 15 बीघा फसल जल गई। ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण आए दिन किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव अलीपुर निवासी किसान ओमपाल पुत्र जीत सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह एचटी लाइन का तार टूटने से उसके खेत में आग लग गई। जंगल में आग की लपटें उठती देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने करीब 15 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण आए दिन किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। किसान ओमपाल ने बताया कि उनके खेत से हाईटेंशन लाइन होकर गुजर रही है। एचटी लाइन के तार काफी समय से जर्जर हालत में हैं। कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से तार बदलने की मांग की, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी लगातार स्टीमेट बनाकर भेजने की बात कहकर टरकाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी जर्जर हाईटेंशन लाइन का जर्जर तात टूटकर खेत में खड़ी गन्ने की फसल में गिरने से छुर गांव के चार किसानों की करीब 70 बीघा गन्ने की फसल जल गई थी। इसके अगले दिन ही गांव अलीपुर के किसान की पूरी फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ओमपाल ने थाने में तहरीर देकर ऊर्जा निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसडीएम से भी मुआवजा दिलवाने के लिए मांग पत्र दिया है।

एसडीएम नारायणी भाटिया का कहना है कि ऊर्जा निगम को जंगल की हाईटेंशन लाइन का सर्वे कराकर जर्जर हुए तार को बदलवाने को पत्र लिखा जाएगा। राजस्व विभाग से सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को भी मुआवजा दिलवाने के प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed