फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महीने का खर्च साढ़े 4 करोड़, फिर भी बंद हो गया कुलपति का फोन

महीने का खर्च साढ़े 4 करोड़, फिर भी बंद हो गया कुलपति का फोन

Tue, 20 Jun 2017 09:55 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
महीने का खर्च साढ़े 4 करोड़, फिर भी बंद हो गया कुलपति का फोन
मोदीपुरम (मेरठ)। जिस यूनिवर्सिटी का एक माह का खर्च 4.50 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो, उसके कुलपति डॉ. गया प्रसाद के सरकारी मोबाइल नंबर की सेवा मात्र 1050 रुपये का बिल जमा न होने पर बंद हो जाए तो इससे बड़ी लापरवाही और क्या होगी। इससे नाराज वीसी ने वित्त नियंत्रक (एफसी) को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है। एफसी ने जांच बैठाते हुए अकाउंटेंट से स्पष्टीकरण मांग लिया है।
विज्ञापन

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के 17 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी कुलपति की सरकारी मोबाइल फोन सेवा बिल जमा न होने पर बंद कर दी गई हो। मई माह के इस बिल को जमा करने की लास्ट डेट 5 जून थी। कुलपति ने इसके लिए बैंकर्स चेक बनवाने के लिए कंटीजेंट बिल भेजा था, लेकिन 19 जून तक भी चेक नहीं बनवाया गया। वीसी ने एफसी सतेंद्र कुमार को भेजे पत्र में यह भी पूछा है कि वर्तमान में भुगतान के कितने बिल लंबित पड़े हैं। पत्र मिलने के बाद एफसी ने अकाउंटेंट से स्पष्टीकरण मांगा है कि वीसी के मोबाइल फोन का बिल आखिर क्यों जमा नहीं किया गया। उन्होंने लेखाधिकारी अजय तिवारी से जांच आख्या मांगी है।
विज्ञापन

विवि का खर्च
शिक्षण पर 1 करोड़, वेतन पर 2.10 करोड़, केवीके पर 1.30 करोड़, कृषि फार्म पर खर्च 10 लाख रुपये।
यह बड़ी लापरवाही
एफसी सतेंद्र कुमार का कहना है कि बिल के भुगतान में देरी पर जांच बैठा दी गई है। यह बड़ी लापरवाही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद वीसी को सौंपी जाएगी।
खास बात
- 4.50 करोड़ का खर्च है एक माह का कृषि विवि का
- 1050 रुपये का मोबाइल का बिल जमा नहीं हुआ वीसी का
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed