{"_id":"59359d804f1c1b67128b45b6","slug":"149668596620-devband-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को डाली याचिकाओं पर फैसला इसी महीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को डाली याचिकाओं पर फैसला इसी महीने
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। पंचायत चुनाव में पुन: मतगणना के लिए एसडीएम कोर्ट में डाली गई याचिकाओं की सुनवाई शासन के आदेश पर इसी महीने के अंतिम सप्ताह में हो जाएंगी। देवबंद क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में दोबारा मतगणना के लिए याचिका डाली गई थी।
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत वार्ड-15 में दोबारा मतगणना के आदेश के बाद अब देवबंद तहसील क्षेत्र के दो गांवों में दोबारा मतगणना का फैसला एसडीएम कोर्ट में लंबित मुकदमों पर सुना सकती है। सन 2015 में पंचायत चुनाव के दौरान आए निर्णय को लेकर राजूपुर, अंबहेटा शेखां और नागल क्षेत्र के गांव खटौली के उपविजेताओं ने एसडीएम कोर्ट में मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पुन: मतगणना कराने की मांग की थी। जिनमें खटौली गांव निवासी तहसीन, अंबहेटा शेखां के ऋषिराज और राजूपुर के खलील प्रधान आदि शामिल थे। जिसमें एसडीएम कोर्ट ने एक याचिका कर्ता द्वारा पैरवी न करने पर मामला खारिज कर दिया था। जबकि, दो याचिकाओं पर अब रोजाना सुनवाई होगी। एसडीएम राम विलास यादव ने बताया कि जून के दूसरे या अंतिम सप्ताह तक दोनों याचिकाओं (अंबहेटा व खटौली) पर सुनवाई के बाद निर्णय सुनाया जाएगा। वहीं, ग्राम पंचायतों को लेकर आने को लेकर विजेता प्रधानों और उपविजेताओं के समर्थकाें की धड़कने तेज हो गई है।
तीन ग्राम पंचायतों में दोबारा मतगणना के लिए एसडीएम कोर्ट में डाली गई थी याचिकाएं