{"_id":"593461934f1c1bd1118b45a6","slug":"14966050877-baraut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ सब संकल्प लें, निर्मल हो जाएगी हिंडन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ सब संकल्प लें, निर्मल हो जाएगी हिंडन’
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आओ सब संकल्प लें, निर्मल हो जाएगी हिंडन’
बड़ौत (बागपत)। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने हिंडन के प्रदूषित जल पर चिंता जताई। निर्मलीकरण के लिए सुझाव रखे। मुख्य अतिथि डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा हिंडन का निर्मलीकरण जन मानस के सहयोग के बिना संभव नहीं है। इससे जुड़े हर शख्स को आगे बढ़कर सहयोग करना होगा। पौधरोपण करें और नदियों में खराब पानी जाने से रोकें।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में रविवार को मुख्य अतिथि डीएम भवानी सिंह खंगारौत, दिल्ली प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह, पूर्व निदेशक भारतीय विधि संस्थान एवं प्रोफेसर भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ प्रोफेसर धर्मेंद्र सेंगर, पर्यावरणविद विक्रम भुवन डबराल, हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल, सचिव डॉ. अनुराग मित्तल, डीके जैन और कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डीएम ने कहा अंधाधुंध पेड़ों के कटान से लगातार पर्यावरण बिगड़ रहा है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया तो भविष्य मेें बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। हिंडन का निर्मलीकरण जन मानस के सहयोग के बिना संभव नहीं है।
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा नदियां हमारी संस्कृति दायिनी है और अगर समय रहते नहीं चेते तो नदियों के साथ मानव अस्तित्व भी खतरे में आ जाएगा। उत्तराखंड के प्रख्यात पर्यावरणविद विक्रम भुवन डबराल ने जल बचाने, जंगल बचाने और पर्यावरण बचाने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण के छोटेे-छोटे असर कारक टिप्स भी बताएं। उन्होंने बताया शौचालय के क्लीनींग सिस्ट्रन में एक लीटर की बोतल में रेत भरकर डाल देने से प्रति फ्लैश एक लीटर पानी की बचत सहजता से की जा सकती है।
विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ से सीनियर प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह सेंगर ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए देश में पर्याप्त कानून उपलब्ध है। उन्होंने इन कानूनों का सख्ती से क्रियान्वयन एवं पालन करने ओर कराने का आह्वान किया। इसके अलावा राममनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश यादव, सुनील पंवार एडवोकेेट, अनिल राठी, डॉ. अरविंद डोगरा, आचार्य केपी सिंह, कृष्णपाल डौला, अतुल भैया, मुकेश चौधरी, मुस्तकीम अहमद ने संगोष्ठी को संबोधित किया। संचालन डॉ. अनुराग मित्तल और महेंद्र गोयल ने संयुक्त रूप से किया। धनेंद्र जैन, सुभाष जैन, राजेश जैन, विपुल, वरूण बंसल, विपुल, आशीष दांगी, राजेंद्र बुढे़डा, प्रमोद, राजन, जोगेंद्र, एनसीएस कैडेटों एवं विवेकानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं ग्राम बाणगंगा के प्रधान और ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।