फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   झुलसा रही गर्मी, रूला रही बिजली

झुलसा रही गर्मी, रूला रही बिजली

Mon, 05 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
झुलसा रही गर्मी, रूला रही बिजली
झुलसा रही गर्मी, रुला रही बिजली
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार को तापमान 42 डिग़्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गर्म हवा चलने से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। मनुष्य हो या पशु-पक्षी सभी बेहाल है। यात्रियों पर भी इसका असर काफी पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए महिलाएं और युवतियां छाता का प्रयोग कर रही है। बढ़ते तापमान से फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
जून में बढ़ते तापमान से भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। लोग दोपहर को घरों से नहीं निकल रहे हैं। दिन का तापमान बढ़ने के साथ-साथ रात्रि के तापमान में भी वृद्धि हो रही है अर्थात दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को तापमान 42 डिग़्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी का साफ असर यात्रियों पर भी साफ दिखाई देता है।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या घट रही है। युवतियां दिन में छाता बाजार में लेकर चल रही है। दोपहर के समय बाजार भी सूने पड़े रहते हैं। इसके साथ ही पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ी है। गर्मी से नागरिक और पशु-पक्षी भी हांफने लगे है। इसके अलावा पूरे दिन नगरवासी विद्युत कटौती से जूझते रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. तेजपाल चौहान ने बताया बढ़ती गर्मी से फसलों पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ रहा है। गन्ना, धान समेत अन्य फसल बढ़ते तापमान से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed