{"_id":"59345a154f1c1bd0168b456f","slug":"149660316917-khatauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फार्मेसिस्ट के सहारे चल रहा है चिकित्सालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फार्मेसिस्ट के सहारे चल रहा है चिकित्सालय
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फार्मेसिस्ट के सहारे चल रहा है चिकित्सालय
खतौली। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की नियुक्ति न होने से एक फार्मेसिस्ट के सहारे ही चिकित्सालय चल रहा है। नागरिकों ने यहां पर चिकित्सक की तैनाती किए जाने की मांग डीएम से की है।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना रोड पर प्रतिदिन करीब ढाई सौ से अधिक मरीज आते हैं। गर्मी के दिनों में विभिन्न बीमारियों की चपेट में आए मरीज यहां पहुंचते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूर होने के कारण मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब लोग वहां नहीं पहुंच पाते। नतीजतन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भीड़ रहती है। चिकित्सालय पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि यहां पर एक चिकित्सक की नियुक्ति थी, जो सेवा निवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद किसी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई है। मरीजों के साथ कर्मचारी भी परेशान रहते हैं। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि केंद्र पर चिकित्सकों की नियुक्ति के किए शासन को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही नियुक्ति की जाएगी।