{"_id":"593332be4f1c1b4e578b4623","slug":"149652756110-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की आबरू लुटती देखकर बेटे ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की आबरू लुटती देखकर बेटे ने कर दी हत्या
Updated Sun, 04 Jun 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड भोपाल विहार स्थित एक कॉलोनी में शनिवार आधी रात सनसनीखेज वारदात हो गई। मां की इज्जत लुटती देख उसके बेटे ने आरोपी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है।
एसओ भावनपुर विनोद कुमार ने बताया कि फलावदा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला अपने दो बेटों के साथ गढ़ रोड स्थित भोपाल विहार में रहती है। बड़ा बेटा लवी इंटर का छात्र है। एसओ के मुताबिक अनिल (32) पुत्र विजय पाल निवासी गांव छतरी खरखौदा महिला से मिलने शनिवार देर रात उसके घर पर आया था। आरोप है कि अनिल ने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश कर दी। महिला के शोर मचाने पर उसके बेटे लवी की आंख खुल गई। लवी ने घर में रखे तमंचे को अनिल के सीने से सटाकर गोली चला दी। जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा गई। लोगों ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दे दी। एसओ के अनुसार आरोपी लवी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
पुलिस कर रही हर पहलु पर जांच
एसओ भावनपुर के मुताबिक अनिल की हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। अनिल के परिजनों का कहना है कि अनिल एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। उसके दो बच्चे व पत्नी छतरी गांव में रहते है। वह रात में ड्यूटी करने की बात कहकर घर से गया था।
विज्ञापन
तीन दिन पहले आया था लवी
एसओ ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के चलते लवी गांव गया था। तीन दिन पहले ही वह गांव से लौटा था। पुलिस ने फलावदा के गांव में भी लवी की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। पुलिस का दावा है कि प्लानिंग के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।
- आधी रात को गढ़ रोड स्थित भोपाल विहार में हुई वारदात
- महिला से मिलने के लिए आया था युवक, आरोपी हुआ फरार