{"_id":"5cd1ef4abdec220774413590","slug":"141557262154-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंद्रावली पहुंचा घायल हिरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंद्रावली पहुंचा घायल हिरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंद्रावली पहुंचा घायल हिरन
माछरा। क्षेत्र के गांव खंद्रावली में मंगलवार को एक हिरन आ गया। वह घायल अवस्था में था। ग्रामीणों ने पशु चिकित्साधिकारी से उपचार कराया। इसके उपरांत वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया।
ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव खंद्रावली में कहीं से घूमता हुआ एक हिरन आ गया। उसका सींग टूटा हुआ था। उससे खून बह रहा था। गांव निवासी ललित त्यागी आदि ने उसे पकड़कर देेवेन्द्र त्यागी कुआंखेड़ा के घेर में ले गया। वहां माछरा से पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर उसका उपचार कराया। वहीं, देर शाम ललित त्यागी ने बताया कि पहले वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया परंतु कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। देर शाम वन रेंजर जगन्नाथ ने बताया कि कर्मचारियों को हिरन लेने भेजा है। बताया कि खंद्रावली से लाकर हिरन को वन रेंज में छोड़ा जाएगा।