फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग, दो यात्री घायल

छात्रों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग, दो यात्री घायल

Thu, 25 Apr 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग, दो यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। फलावदा रोड पर बुधवार को वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर लाठी, डंडे और सरिया चले। एक गुट के छात्रों ने तमंचे से कई राउंड फायरिंग की। इससे राहगीरों में दहशत फैल गई। छात्रों ने एक प्राइवेट बस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस को आता देख छात्र जंगल की तरफ भाग निकले, लेकिन पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में ले लिया।
दोनों गुटों में वर्चस्व को लेकर पहले कहासुनी हुई। इस पर एक गुट ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे छात्रों ने लाठी डंडों, सरियों से दूसरे गुट के छात्रों पर हमला कर दिया। छात्रों ने वहां खड़ी एक प्राइवेट बस में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी छात्रों ने बस में भी छात्रों से मारपीट की और बस के शीशे तोड़ दिए। बस में बैठी दो महिलाएं शीशा लगने से घायल हो गईं। चालक ने मारपीट होते देख बस दौड़ा ली और भाग निकला। वहीं छात्रों ने फलावदा रोड पर लगभग 10 से ज्यादा राउंड फायर किए। इससे राहगीरों में दहशत फैल गई। व्यापारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी छात्र जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस ने कांबिंग कर एक छात्र को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने मौके से खोखे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
छात्रों का यह हंगामा पास की ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में मुंह पर कपड़ा लपेटे छात्र हाथों में डंडे व तमंचे लहराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक दुकानदार का बोर्ड भी उठाकर सड़क पर फेंका और बस में डंडा मारकर शीशा तोड़ दिया। इस घटना के बाद छात्र आराम से सड़क पर टहलते रहे। छात्र गुट सकौती व दांदूपुर गांव के बताएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने ली जानकारी
फलावदा रोड पर हुई फायरिंग व बस में तोड़फोड़ की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने मवाना थाना पुलिस से फोन पर पूरी जानकारी ली। उन्होंने आरोपी छात्रों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मवाना थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी छात्रों को तलाश किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed