फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चुनाव ड्यूटी में गई बसें, यात्रियों को होने लगी परेशानी

चुनाव ड्यूटी में गई बसें, यात्रियों को होने लगी परेशानी

Wed, 17 Apr 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में गई बसें, यात्रियों को होने लगी परेशानी
- मेरठ रोडवेज रीजन से 74 बसें भेजी गईं, कुल 235 बसें जानी हैं ड्यूटी में
विज्ञापन

- बुलंदशहर की बसें नहीं मिलने से बेहाल रहे यात्री, शिकायत पर भी समाधान नहीं
मेरठ।
चुनाव ड्यूटी में गई रोडवेज बसों का असर यात्रियों पर दिखाई देने लगा है। आधा दर्जन से ज्यादा रूटों पर बसों की कमी है। मंगलवार को बुलंदशहर रूट की बसें नहीं मिलने पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
अगले चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पुलिस फोर्स और मतदान कर्मियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मेरठ रोडवेज रीजन से 235 बसें मांगी गई हैं। इसमें मेरठ डिपो से 80, सोहराबगेट डिपो से 80, गढ़मुक्तेश्वर डिपो से 35 और बड़ौत डिपो से 40 बसें शामिल हैं। अब तक कुल 74 बसों को भेजा जा चुका है। इसमें मेरठ डिपो से 31, सोहराबगेट डिपो से 12, गढ़मुक्तेश्वर डिपो से 8 और बड़ौत डिपो से 23 बसें भेजी गई हैं। 74 बसें रूटों से हटने के बाद ही परेशानी बढ़ने लगी है। दिल्ली, बुलंदशहर, बिजनौर, गढ़मुक्तेश्वर, शामली और बड़ौत आदि रूटों पर बसों की कमी होने लगी है। मांगी गई सभी बसें जाने पर यह परेशानी और भी ज्यादा होगी।
विज्ञापन

सोमवार को सोहराबगेट बस अड्डे पर शाम को बुलंदशहर रूट की बस नहीं मिलने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने पूछताछ केंद्र पर बस की जानकारी की, लेकिन यहां से कोई समाधान नहीं हो सका। करीब एक घंटे बाद बस मिलने पर यात्री गंतव्य की ओर रवाना हो सके। यही हाल दिल्ली, शामली, बिजनौर आदि रूटों पर भी रहा। बसें कम होने से उनमें यात्रियों की निर्धारित संख्या से अधिक यात्री दिखाई दिए। आरएम नीरज सक्सेना का कहना है कि चुनाव ड्यूटी के लिए मेरठ रीजन से 235 बसों की मांग की गई है। इसमें से 75 बसें भेजी जा चुकी है। 161 बसें और जानी है। जिन रूटों से बसें कम हुई वहां थोड़ी परेशानी हो रही है। बसों के जाम में फंसने पर भी यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। उपलब्ध बसों के ट्रिप बढ़ाकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed