{"_id":"5ca2828cbdec22145274b054","slug":"141554154124-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार डाला दर्शिता को, अब कर लो शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार डाला दर्शिता को, अब कर लो शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार डाला दर्शिता को, अब कर लो शादी
- वारदात करने के बाद छत पर चढ़कर हत्यारोपी ने किया ड्रामा
मेरठ। दर्शिता के खून से हाथ रंगने के बाद सिरफिरे दीपक ने ड्रामा किया। खूनखराबा करने के बाद यह हत्यारोपी अपने मकान के छज्जे पर चढ़ गया। लोगों की भीड़ लगी हुई थी। हत्यारोपी चिल्लाया... खत्म कर दिया दर्शिता को, अब करो उसकी शादी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद भी दीपक के चेहरे पर खौफ नहीं था। आरोपी व पीड़ित परिवार पड़ोसी हैं। उनका आपस के घर में आना जाना था। दीपक के मन में क्या चल रहा था, इसको कोई भी नहीं जान पाया।
निर्दोष थी दर्शिता
पुलिस के अनुसार दर्शिता निर्दोष थी। वह एनएएस कॉलेज में एलएलएम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। होनहार दर्शिता के पिता मनोज शर्मा आयकर के अधिवक्ता हैं और गंगानगर में ही उनका ऑफिस है। दर्शिता उनके साथ ही वकालत की प्रैक्टिस कर रही थी। दीपक उससे एकतरफा प्यार करता था और परेशान करता था।
डोली की जगह उठीं अर्थी
जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, सोमवार को वहां से उसकी अर्थी उठी। जिसके बाद पीड़ित परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। दर्शिता की शादी की तैयारियां चल रही थीं। दर्शिता और उसका परिवार शादी को धूमधाम से करने में जुटे हुए थे। एक हंसते-खेलते परिवार को सिरफिरे दीपक ने पल भर में बर्बाद कर दिया। खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। परिवार के लोगों में कोहराम मचाने के बाद भी आरोपी को पछतावा नहीं है।