{"_id":"5c8eaa44bdec2214046ef128","slug":"141552853572-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन गर्ल अन्नू ने फिर अपना ही रिकार्ड तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन गर्ल अन्नू ने फिर अपना ही रिकार्ड तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। बहादरपुर गांव की होनहार खिलाड़ी गोल्डन गर्ल अन्नू चौधरी ने भाला फेंक में अपने ही रिकार्ड को फिर से तोड़ दिया है। अन्नू ने छठी बार अपना ही रिकॉर्ड सुधारते हुए 62.34 मीटर का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के साथ अन्नू ने कतर के दोहा में होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। इस उपलब्धि से परिजनों एवं ग्रामीणों में खुशी है।
अब अन्नू का लक्ष्य एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल देश की झोली में डालना है। जिसके लिए अन्नू का कहना है कि वह दिन-रात पसीना बहा रही है। इस बार गोल्ड मेडल दिलाकर देश का नाम रोशन करना है। अन्नू चौधरी के पिता अमरपाल ने बताया कि अन्नू काफी समय से पटियाला में अभ्यास कर रही है। गत 15 मार्च से पटियाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंस्टीट्यूट स्टेडियम में 23वें सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक गेम्स चल रहे थे। जिसमें अन्नू ने भी प्रतिभाग किया। अन्नू चौधरी ने छठी बार फिर अपने रिकॉर्ड में सुधार किया। उसने 62.34 मीटर भाला फेंककर नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले नेशनल रिकॉर्ड 61.86 मीटर भी अन्नू के नाम ही था। इस उपलब्धि के साथ ही अन्नू ने कतर की राजधानी दोहा में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है। अप्रैल में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी अन्नू काफी समय से रही है। अन्नू का कहना है कि अब सबसे पहले उनका लक्ष्य एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल लाना है। इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। वहीं, इस उपलब्धि से अन्नू के परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
मुख्य बातें
पटियाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 23वें सीनियर फेडरेशन कप में 62.34 मीटर भाला फेंका
दोहा में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया