फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   साजिशन भूसा मंडी का बवाल, दंगा भड़काना था साजिश

साजिशन भूसा मंडी का बवाल, दंगा भड़काना था साजिश

Sat, 09 Mar 2019 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
साजिशन भूसा मंडी का बवाल, दंगा भड़काना था साजिश
- झुग्गियां ही क्यों बनाई टारगेट, किसने रची थी साजिश
विज्ञापन

- खुफिया विभाग की रिपोर्ट में किया गया इसका खुलासा
मेरठ।
भूसा मंडी में झुग्गियां ही क्यों टारगेट बनाई गई। इसकी जांच एलआईयू ने शुरू कर दी है। आगजनी के बाद शहर में दंगा भड़काने की गहरी साजिश थी। इसका मास्टरमांइड कौन था। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करने का दावा कर रही है। हालांकि खुफिया विभाग की रिपोर्ट में साजिशन बवाल का जिक्र किया गया है।
भूसा मंडी के सिर्फ एक हिस्से में आगजनी हुई है। वहां पर गरीबों की झुग्गियां थी, बाकी अन्य मकान पक्के व आलीशान बने हैं। उनको कोई नुकसान नहीं हुआ। भूसा मंडी के स्थानीय लोग धार्मिक स्थल समेत 200 झुग्गियों में आग लगाने का आरोप सदर बाजार पुलिस और कैंट बोर्ड पर लगा रहे हैं। जबकि पुलिस की जांच कहती है कि आग लगाने के बाद शरारती तत्वों ने शहर में दंगा भड़काने की कोशिश की। शहर में हल्ला भी मचा है कि आग बवालियों ने लगाई है।
विज्ञापन

सवाल ये है कि अगर बवाली आग लगाते तो झुग्गियों के अलावा आलीशान मकान को क्यों बख्शते। बवालियों का कोई रूप नहीं होता। उनका मकसद सिर्फ बवाल कराना होता है। लेकिन उन्होंने सिर्फ झुग्गियों को अपना निशाना बनाया। इसको लेकर भूसा मंडी में अलग अलग चर्चा है। एलआईयू ने भूसा मंडी का नक्शा बनाकर शासन को भेजा। झुग्गियों को टारगेट बनाया गया, इसका जिक्र भी रिपोर्ट में किया। मास्टरमांइड का नाम उजागर करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आग में किसका फायदा
आगजनी में 200 परिवार उजड़ गए। पीड़ितों को खाने तक के लाले हैं। इन सबके बीच बड़ी बात यह है कि इस आग में किसका फायदा हुआ। इस पर पुलिस प्रशासन का फोकस है। इसको लेकर खुफिया विभाग ने भूसा मंडी की भौगोलिक स्थिति की जानकारी भी जुटाई है।

कैंट बोर्ड की भी थी नजर
भूसा मंडी में सिर्फ यही जगह थी, जहां पर कैंट बोर्ड की नजर थी। कैंट बोर्ड का दावा है कि लोगोें ने गलत तरीके से कब्जा किया हुआ है। लेकिन घनी आबादी के चलते कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा था। आसपास भी आलीशान मकान बने हैं। इसको लेकर अलग अलग चर्चाएं हैं। लेकिन बोलने को कोई तैयार नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed