फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीएसएफ के जवान की सिलीगुड़ी में मौत

बीएसएफ के जवान की सिलीगुड़ी में मौत

Mon, 04 Mar 2019 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान की सिलीगुड़ी में मौत
मेरठ निवासी बीएसएफ जवान की सिलीगुड़ी में मौत
विज्ञापन

मेरठ। कसेरू बक्सर निवासी बीएसएफ जवान विजय आनंद (40) की रविवार शाम सिलीगुड़ी में मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बेहोश हो गई। पुलिस का कहना है कि पार्थिव शरीर सोमवार को पैतृक गांव लाया जाएगा।

गाजियाबाद के निवाड़ी निवासी विजय आनंद पुत्र मंशेराम 21 साल पहले बीएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी में तैनात थे। आठ साल से उनका परिवार गंगानगर थाना क्षेत्र में मवाना रोड पर कसेरू बक्सर में रह रहा है। 15 दिन की छुट्टी काटने के बाद 9 फरवरी को ही विजय ड्यूटी पर गए थे। रविवार शाम परिवार को सूचना दी गई कि विजय आनंद की मौत हो गई। मौत का कारण परिवार को नहीं बताया गया। सूचना पर एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल भी बक्सर स्थित घर पहुंचे और परिवार के लोगों से बात की। विजय आनंद के छोटे भाई सियानंद नगर पंचायत निवाड़ी में कार्यरत हैं। छोटे भाई ने बताया कि उनके पिता भी बीएसएफ में थे, जिनकी 2013 में बीमारी से मौत हो गई थी। वहीं पति की मौत का पता चलते ही पत्नी राजेश की भी हालत बिगड़ गई। उनके 14 वर्षीय बेटा कुनाल, 12 वर्षीय बेटी स्नेहा और तीन साल का बेटा देव है। एसओ गंगानगर ने बताया कि पार्थिव शरीर सोमवार को गाजियाबाद के निवाड़ी गांव में ही लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed