{"_id":"5c6f1184bdec22297827b99c","slug":"141550782852-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत: मेडिकल कॉलेज में घुटना प्रत्यारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत: मेडिकल कॉलेज में घुटना प्रत्यारोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत: मेडिकल में हुआ वृद्घ का घुटना प्रत्यारोपण
मेरठ। गढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना के अंतर्गत एक वृद्ध का घुटना प्रत्यारोपण डॉ. शशांक जिंदल द्वारा किया गया।
यह मरीज काफी समय से चलने-फिरने में असमर्थ थे। जांच में उनके बाएं घुटने में आस्टियोआर्थइटिस की बीमारी पाई गई थी और उन्हें घुटनों में दर्द का सामना करना पड़ रहा था। डॉ. शशांक जिंदल ने बताया कि यह व्यक्ति कलुआ (55) हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने केकारण वह निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने में असमर्थ थे। तब मरीज का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया और निशुल्क ऑपरेशन किया गया। मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना केतहत अब तक दर्जनों ऑपरेशन हो चुकेहैं।
प्राचार्य ने ली बैठक
आयुष्मान भारत के तहत ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हें हिदायत दी कि आयुष्मान के तहत ज्यादा मरीजों का उपचार करना है। ऐसे मरीजों को तुरंत भर्ती करना है। दरअसल, वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव ने इस संबंध हिदायत दी थी।