{"_id":"5c62df81bdec22739950ca59","slug":"141549983617-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 महिलाओं समेत 12 को स्वाइन फ्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 महिलाओं समेत 12 को स्वाइन फ्लू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। स्वाइन फ्लू का हमला लगातार जारी है। मंगलवार को एक दिन में स्वाइन फ्लू के 10 महिलाओं समेत 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें 5 वर्षीय बालक से लेकर 70 की वृद्धा तक है। इनमें आठ मरीज मेरठ के रहने वाले हैं। अन्य चार मरीजों में दो दिल्ली, एक गाजियाबाद और एक मुजफ्फरनगर जिले का है।
मंगलवार को 38 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 12 को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। नए मरीज सुभाषनगर, गढ़ रोड, काजी कालोनी, गंगानगर और सरधना आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। नवंबर से अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित मेरठ के चार मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। साल 2017 में स्वाइन फ्लू के करीब 395 मरीज मिले थे, जिनमें से 21 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2018 में 68 मरीज मिले थे और इस साल अब तक 278 मरीज मिल चुके हैं। इन्हें मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत
दौराला क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को शोर मच गया कि एक युवक की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने जांच की तो पता चला कि युवक की मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू की जांच नहीं हुई थी, लिहाजा इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उसे स्वाइन फ्लू था। वह हाल ही में चंडीगढ़ से आया था, तब से ही बीमार था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव में एहतियातन स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की है।
विज्ञापन
खास बातें
- पांच से 70 साल उम्र के हैं ऐसे मरीज
- लगातार जारी है स्वाइन फ्लू का हमला