{"_id":"5c2e76f6bdec2256c50f49de","slug":"141546548982-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालंदी गांव में नाला निर्माण पर रोक के लिये कोर्ट से मिला स्टे-दो पक्षों में तनाव,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालंदी गांव में नाला निर्माण पर रोक के लिये कोर्ट से मिला स्टे-दो पक्षों में तनाव,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। कालंदी गांव में तालाब के निकट नाला निर्माण को लेकर चले आ रहे दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष ने कोर्ट से स्टे ले लिया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान मुल्हेड़ा चौकी पुलिस से मिलकर स्टे के बावजूद नाला निर्माण करा रहा है। इस संबंध में सीओ संतोष कुमार ने पीड़ित की शिकायत पर इंस्पेक्टर सरधना को जांच के आदेश दिए हैं।
तहसील क्षेत्र के कालंदी गांव में नाला निर्माण कराया जा रहा है। कुछ ग्रामीण अपने मकानों के आगे से नाला निर्माण का विरोध कर रहे हैं। भीम पुत्र बनी सिंह, रामू पुत्र बनी सिंह, अभिषेक पुत्र प्रमोद का आरोप है कि जिस तालाब में पूर्व में गांव की बस्ती का पानी जाता रहा है। उस तालाब में पानी जाने से रोक दिया और उनके मकान के सामने नाला निर्माण कर पानी की निकासी की जानकारी दी जा रही है। जिसको लेकर ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में जबरन नाला खुदाई करा दी गई। जब मुल्हैड़ा चौकी पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की और उलटे उनके पक्ष से ही एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्होंने दो जनवरी 2019 को सिविल जज जूनियर डिविजन सरधना के यहां वाद योजित किया और कोर्ट से पवन आदि बनाम धीरेंद्र आदि के नाम से स्टे प्राप्त कर लिया। इसके बावजूद मुल्हेड़ा चौकी पुलिस निर्माण करा रही है। जिसकी शिकायत बृहस्पतिवार को सीओ संतोष कुमार से की गई। उन्होंने इस मामले में इंस्पेक्टर सरधना को मामले की जांचकर कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के लिए निर्देशित किया है।
मुल्हेड़ा चौकी पुलिस पर जबरन नाला निर्माण कराने का आरोप भीम पक्ष द्वारा लगाया गया है। वह बेबुनियाद है। ग्राम सभा द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत की शिकायत पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन कोर्ट से स्टे के बाद पुलिस ने कोई निर्माण नहीं कराया बल्कि कोई निर्माण आगे न हो इसके लिये ग्राम प्रधान को भी अवगत करा दिया है।-सतीश कुमार मुल्हेड़ा चौकी प्रभारी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत नाली निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें आठ मीटर चौड़ाई का रास्ता छह मीटर भी नहीं बचा है। इसी छह मीटर में सड़क व दो फिट गहरी व एक फिट चौड़ाई की नाली बनाई जा रही है। तालाब के ओवरफ्लो होने के कारण सड़क किनारे नाली निर्माण कराया जा रहा था। स्टे के बाद कोई निर्माण नहीं कराया गया।-राजकुमार सिंह, ग्राम प्रधान कालंदी
मामला संज्ञान में है। कोर्ट से स्टे के बाद विवादित जगह पर कोई निर्माण न हो इसके लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर सरधना को जांच सौंपी गई है।-संतोष कुमार सिंह, सीओ सरधना
मुख्य बातें
सीओ ने सरधना कोतवाल को दिए जांच के आदेश